भंवर में फंसा मिला नहर में बह रहा युवक का शव, गले में चोट के निशान, जाँच में जुटी पामगढ़ पुलिस

JJohar36garh News|जांजगीर जिला अकलतरा-पामगढ़ के मध्य बड़ी नहर में शुक्रवार की शाम से बह रही लाश पामगढ़ नेवराबन्द गेट के पास भंवर में फंसी हुई मिली | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बहार निकल पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है |

मिली जानकारी के अनुसार आज तड़के किसान अपने खेत में काम करने के लिए निकले जिनकी नज़र लाश पर पड़ी, यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई| शव को देखे के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा | सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बड़ी मशक्क्त के साथ बाहर निकाली, पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्डम के लिए भेजा गया | शव पूरी तरह से पानी से फूल गया है, चेहरा पूरी तरह गलना शुरू हो गया है जिससे युवक को पहचान पाना मुश्किल लग रहा है |लेकिन शव के गले में चोट के निशान दिखाई दे रहा है| फ़िलहाल पामगढ़ पुलिस जाँच में जुटी हुई है |

See also  पामगढ़ में हो रहा था बाल विवाह, प्रशासन ने परिवार को समझाइस देकर रोका 

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/janjgirnahr-me-bahte-hue-mila-shav/