पामगढ़ : पेप्सी से भरी पिकअप से बाइक की टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सेमरा-अवरीद के खतरनाक मोड़, तालाब के पास मोटरसाइकिल और पेप्सी से भरी पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है|

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नवागढ़ के राछाभाठा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पामगढ़ ब्लॉक के भैंसो मदनपुर निवासी अभिषेक कश्यप पिता साखूराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी मां को शादी समारोह में छोड़ने के लिए अवरीद गांव गया था और वहां से वापस सेमरा की ओर लौट रहा था।

इसी दौरान सेमरा से जांजगीर की ओर जा रही पेप्सी से भरी एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बी. H. 3513 को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

See also  रायपुर : वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए रायपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री साहू