बिलासपुर के होटल में सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक वस्तुओं के साथ 3 लड़की और 3 लड़के गिरफ्तार

JJohar36garh News|बिलासपुर चकरभाठा सीएसपी सृष्टि चन्द्राकर की अगुवाई में पुलिस टीम ने होटल ईगल में रेड कार्रवाई की है। मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई के दौरान तीन लड़के और तीन लड़कियों को हॉटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थित में पाया गया है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि देहव्यापार का कारोबार मंगला निवासी महिला लक्ष्मी शुक्ला के माध्यम से संचालित किया जाता है।  पकड़े गए तीनों जोड़ों के खिलाफ पुलिस ने धारा 3,4,5,7 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी सृष्टि चन्द्राकर और चकरभाठा थानेदार से जानकारी मिली कि परसदा स्थित ईगल हाटल में देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है। मंगला निवासी महिला दलाल लक्ष्मी शुक्ला देह व्यापार के कारोबार को अंजाम दे रही है। तीन लड़के और तीन लड़कियां इस समय हाटल ईगल में देह व्यापार के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

See also  एडु-सिंघनपुर मार्ग पर आधा दर्जन हाथियों का दल अचानक पहुंचा सड़क पर

खबर के बाद पुलिस टीम ने परसदा स्थित हॉटल ईगल में धावा बोला। कार्रवाई के दौरान तीन लड़कियों को तीन लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। तीनों को तत्काल हिरासत में लिया गया।
एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि तीनो लडके और लड़कियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि मंगला निवासी लक्ष्मी शुक्ला की तरफ से देह व्यापार के लिए लाया गया है।  पूछताछ के बाद आरोपियों के पास से 10 नग मोबाइल और 14200 रूपए नगदी बरामद किया गया। साथ ही एक हीरो पैशन और एक्टिवा समेत कंडोम भी जब्त किया गया।

पकड़े गए आरोपियों का नाम विनय देवांगन 20 साल निवासी यदुनन्दन नगर तिफरा, टीकाराम देवांगन निवासी गनियारी कोटा हाल मुकाम अशोक नगर, निखिल कौशिक 26 साल ठरकपुर थाना सीपत  है। पुलिस ने देह व्यापार में शामिल तीन जोड़ों के अलावा ईगल हॉटल संचालक संदीप ठाकरे उम्र 31  साल निवासी देवरीखुर्द आजाद नगर तोरवा को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी सातों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,4,5,7 के तहत अपराध दर्ज किया गया। सभी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है।

See also  छत्तीसगढ़-गौरेला में भाजपा नेता के घर सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, पूजा सामग्री बना रही थीं पत्नी