बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर बर्खास्त, खाताधारकों की बड़ी रकम के गबन का आरोप

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर को बैंक खाते से रकम गबन करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सीईओ श्रीकांत चंद्राकर ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला ब्रांच मैनेजर को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित किया है। जिस बैंक में महिला कर्मचारी कार्यरत है, इस शाखा में 4 खातेदारों के बचत खाते से राशि गायब होने पर ये कार्रवाई की गई है। खातों से तकरीबन करीब 8 लाख रुपये खाते पार कर दिए गए हैं।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधन ने उस महिला ब्रांच मैनेजर को निलंबित कर दिया है जिसके कार्यकाल में किसानों को एटीएम जारी किया गया था। और इसके बाद लगातार उनके खातों से पैसे निकाले जाने के मामले सामने आ रहे थे। अभी तक सकरी के संबलपुरी और सैदा के 4 किसानों के खातों से 9 लाख निकाले का चुके हैं। बैंक या पुलिस दोनों ही अभी तक चोर के करीब नहीं पहुंच पाई है। गौरतलब है कि पहली ठगी संबलपुरी में रहने वाले बीएल कौशिक के खाते से हुई थी। उन्हें बैंक ने एटीएम जारी नहीं किया था और किसी ने उनके अकाउंट से पैसे निकाल लिए। दूसरी ठगी भी संबलपुरी के ही एक किसान शिवकुमार साहू और यही के एक और किसान के साथ यह घटना हुई है। इसके अलावा सैदा के किसान हर प्रताप चड्डा के अकाउंट से पैसे निकले हैं। कुल मिलाकर चोर सहकारी बैंक के एटीएम का इस्तेमाल चोरी के लिए कर रहा है और प्रबंधन और पुलिस दोनों के अधिकारी मामले में गैर गंभीर हैं। इससे यह कहना कि सहकारी बैंक में जमा किसानों का पैसा सुरक्षित नहीं है गलत नहीं होगा। स्थिति यह हो चुकी है कि बैंक प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी अब कुछ बोलने या कहने की स्थिति में नहीं रह गए हैं। वे पूरी तरह से पुलिस की गतिविधियों और उस वीडियो फुटेज जो कि एटीएम से पुलिस ने जब्त किया है उस पर ही फोकस कर रहे हैं। इधर बैंक प्रबंधन ने दिखावे के लिए उस महिला ब्रांच मैनेजर रंजना पांडे को सस्पेंड कर दिया है जो किसानों को एटीएम जारी किया करती थी। उनकी जगह पर लक्ष्मण कौशिक को ब्रांच मैनेजर प्रभार सौंप दिया गया है। बैंक ने किसानों के खातों से पैसे नहीं निकले इसे देखते हुए 8000 किसानों का खाता ब्लॉक भी कर दिया है। पर अभी तक कोई भी चोर के करीब नहीं पहुंच पाया है। सहकारी बैंक में हो रही लगातार चोरियों के संबंध में सिविल लाइन के टीआई सी स्वर्णकार का कहना है कि पुलिस हर उस दिशा में काम कर रही है जिससे चोर तक पहुंचा जा सके।

See also  Chhattisgarh के गन्ना किसानों के खाते में करोड़ों की राशि, होली से पहले बड़ी राहत

 

 

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/sahkari-baink-me-thagi/