बिलासपुर सिविल लाइन थाना कंटेनमेंट जोन घोषित, दुष्कर्म का आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, सभी पुलिसकर्मी हुए क्वारंटाइन

Johar36garh (Web Desk)|न्यायधानी बिलासपुर में एक गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इस आरोपी को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद अब सिविल लाइन थाना को कंटेनमेंट जोन घोषित करके सील कर दिया गया है। सिविल लाइन थाना को कंटेमनेंट जोन घोषित करने के बाद अब आगामी आदेश तक इस थाने की सीमा में आने वाले सभी कार्य तारबाहर थाने से संचालित होंगे। बता दें कि कोरोना पॉजिटिव पाए गए आरोपी को दुष्कर्म के आरोप में मैसूर से गिरफ्तार करके यहां उसे पुलिस लाई थी।


इस मामले में बिलासपुर एसपी प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि दुष्कर्म का आरोपी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसको तत्काल कोविड हॉस्पिटल शिफ्ट किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर थाने को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। थाना प्रभारी सहित सभी स्टाफ का सेम्पल लिया जा रहा है। सभी को होम क्वारेंटाइन किया गया है।

See also  छत्तीसगढ़-बलरामपुर में खरीदी से पहले अवैध परिवहन, प्रशासन ने जब्त की 56 बोरी धान


इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि आरोपी को लाने के बाद जेल भेज दिया गया था, जहां न जाने कितने लोग आरोपी की वजह से कोरोना संक्रमित हुए होंगे। बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से बिलासपुर केंद्रीय जेल में पहले ही मुलाकातों को बंद कर दिया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमित आरोपी के जेल में दाखिल होने से बचाव की यह तरकीब भी फेल हो चुकी है।