वोट डालने गए मतदाता पर भाजपा प्रत्याशी ने किया हमला, 6 के खिलाफ FIR दर्ज

कोरबा। नगर निगम चुनाव में वार्ड 26 से भाजपा प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा और उनके समर्थकों पर मतदाता से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का संगीन आरोप लगा है। मामला मतदान केंद्र पर जबरन वोट डलवाने से जुड़ा है। पीड़ित अंचल अग्रवाल की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अजय विश्वकर्मा समेत संजय सिंह, जगविंदर सिंह (कक्का), शक्ति दास, विकास यादव, पूर्णिमा भट्टाचार्य व अन्य 15-20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने पूरे वार्ड में गश्त तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

 

इसे भी पढ़े :-डेयरी फार्मिंग लोन योजना, गाय, भैंस, भेड़, बकरी के आधार पर बैंक करती है फाइनेंस, पैसा सीधे खाता में

घटना 11 फरवरी 2025 दोपहर 2 बजे की है, जब पीड़ित अंचल अग्रवाल वार्ड 26 के सेंट विसेंट पॉलिटिक स्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। आरोप है कि भाजपा नेता संजय सिंह ने उन्हें भाजपा प्रत्याशी अजय विश्वकर्मा को वोट देने का दबाव डाला और विरोध करने पर भीड़ ने बेरहमी से पीटा। अजय विश्वकर्मा ने खुद मुक्का मारा, संजय सिंह ने कॉलर पकड़कर गाली दी और समर्थकों ने लात-घूंसों से हमला कर दिया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है जिसमें भाजपा प्रत्याशी भीड़ में झड़प करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी बाहरी लोगों को लेकर मतदान केंद्र के भीतर आए हुए थे। कक्का और पूर्णिमा भट्टाचार्य का वोटिंग तक वार्ड 26 में नहीं है और भी ऐसे कितने ही बाहरी लोग आए थे, जिनको मैं पहचानता नहीं हूं, वे भी मारपीट में शामिल थे और लोगों को बरगला रहे थे। ऐसे में उन्हें मतदान केंद्र बिल्डिंग के अंदर आने की अनुमति कैसे मिल गई?

See also  Breaking News : पामगढ़ में लाखों पटाखा जप्त, अवैध रूप से फटाखा रखने पर हुई कार्यवाही

इसे भी पढ़े :-नई टैक्स व्यवस्था में इनकम टैक्स से बचाने का आसान फंडा, जाने क्या है

 

 

FIR के मुताबिक हमले के बाद जाते-जाते अजय विश्वकर्मा ने खुलेआम धमकी दी कि “तुझे आज रात को देखते हैं।” सूत्र बताते हैं कि हमले के इरादे से कुछ लोग सिविल लाइन एरिया में एक जगह एकत्रित भी हुए थे, लेकिन एन मौके पर थाना प्रभारी पहुंच गए, जिसके बाद हमले की तैयारी कर रही भीड़ तितर-बितर हो गई। मतदान देने पहुंचे चश्मदीदों के मुताबिक, यह हमला सुनियोजित था और मतदान केंद्र के पास भाजपा समर्थक माहौल बिगाड़ने की फिराक में थे। लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने की यह कोशिश भाजपा प्रत्याशी के लिए भारी पड़ सकती है।

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अजय विश्वकर्मा और अन्य आरोपियों पर बलवा, मारपीट, दबाव डालने और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। पूरे वार्ड में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और आरोपियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

See also  18 घंटे से रेस्क्यू अभियान जारी, 50 फीट से ज्यादा की हो गई खुदाई, 6 से 7 घंटे और लग सकता है समय

 

झाड़ियों में फंदे पर लटकती मिली नाबालिग लड़की की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका