पामगढ़ में भी चला बीजेपी का बुलडोजर, सड़क किनारे चिकन बेच रहे गुमटियों को हटाया

जांजगीर जिला के पामगढ़ में भी बीजेपी सरकार का असर देखने को मिला है यहां जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क किनारे गुमटियों लगाकर चिकन बेच रहे दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया| इस मौके पर तहसीलदार प्रियंका बंजारा अपनी टीम के साथ मौजूद थी।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन होने के साथ ही बुलडोजर चलने का दौर शुरू हो गया है| सबसे पहले राजधानी में यह बुलडोजर चलाने की शुरुआत हुई| जिसके बाद धीरे-धीरे सभी जिलों में शुरू हो गया है| पानी की रिमझिम फुहार के बीच आज दोपहर देसी-विदेशी शराब दुकान के आसपास व जिला मुख्यालय मार्ग किनारे गुमटियां लगाकर चिकन बेच रहे दुकानों को बुलडोजर से हटाया।

आपको बता दें की यह मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला मार्ग हैं साथ ही इस मार्ग पर पामगढ़ की बड़ी-बड़ी स्कूल और कॉलेज भी पड़ते हैं| इस जगह पर सुबह से देर रात तक भारी भीड़ लगी रहती है| जिसकी वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था|
See also  Pamgarh : एग्जीबिशन में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर, सभी विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी, निरीक्षण पर पहुंचे पामगढ़ एसडीएम