बिलासपुर में बदमाशों की बेधडक गुंडागर्दी, छात्र का चाकू की नोक पर अपहरण के बाद मारपीट, वारदात को किया लाइव

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से बदमाशों के बेधड़क दबंगई का मामला सामने आया है. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस से बेखौफ बदमाश खुलेआम एक युवक को कार में अगवा कर मारपीट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर लाइव आकर दहशत पैदा कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करने में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम लाइव वायरल वीडियो रविवार की बताई जा रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्कूली छात्र को उसके दोस्त अगवा कर चलती कार में मारपीट कर रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि अंकित ठाकुर नाम का युवक कार चला रहा है और उसके बाजू में नाबालिग बैठा हुआ है. वहीं तीसरा युवक तनय पीछे की सीट में बैठा हुआ है.
जिससे किसी बात को लेकर गुस्साए फ्रंट सीट पर बैठे लड़के गाली-गलौज और मारपीट कर रहे हैं. साथ ही युवक पर कार चला रहा युवक अंकित धारदार हथियार दिखाते हुए अगवा किये गए युवक तनय के पेट में घोंपने की धमकी दे रहा है। इस दौरान तनय बार-बार उनसे छोड़ देने की गुहार लगा रहा है लेकिन वे नहीं छोड़ नहीं रहे हैं. इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करने में जुटी हुई है।
See also  CM विष्णुदेव साय ने टीम इंडिया को दी बधाई, T20 World Cup में पकिस्तान को दी है करारी हार