बॉयफ्रेंड का मर्डर कर शव की बिरयानी बना पाकिस्तानी मजदूरों को खिलाई

Johar36garh (Web Desk)| एक महिला ने बॉयफ्रेंड का मर्डर कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर बियानी बनाकर मजदूरों को खिला दिया. महिला ने कबूल किया कि उसने ही अपने एक्स बॉयफ्रेंड का कत्ल कर टुकड़े किए हैं और बताया कि ऐसा उसने क्यों किया.

इस कारण बॉयफ्रेंड से थी खफा

बॉयफ्रेंड ने उसे आकर बताया था कि वो किसी और महिला से शादी करना चाहता था. इन बातों को सुनकर वो इतना गुस्सा गई कि उसने मर्डर कर दिया और बिरयानी बनाकर लोगों को खिला दी. उन दोनों के बीच काफी समय का रिलेशनशिप रहा था. यहां तक कि वो ही बॉयफ्रेंड की आर्थिक मदद करती थी. हादसे के बाद कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिसने सुनकर आप चौक जाएंगे.

पाकिस्तानी मजदूरों और पड़ोसियों को खिलाई बिरयानी

शव के टुकड़े करने के बाद महिला ने बिरयानी बनाई. उसने कुछ पाकिस्तानी मजदूरों को खिलाई, कुछ पड़ोसियों को और बाकी बचे मांस के टुकड़ों को कुत्तों को खिला दिए. बॉयफ्रेंड के पर्स, मोबाइल और कपड़ों को उसने जला दिया था.

See also  पाकिस्तानी प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास पर किया हमला, मौतों की संख्या 23 तक पहुंची

बिरयानी बनाने के लिए बेच दिए जेवर

मर्डर करके टुकड़े करने के बाद उसे बिरयानी बनाने के लिए किचन का सामान खरीदना था. जिसके लिए उसने सोने के जेवर बेचे और उन पैसों से उसने बड़ी छुरी, बड़े डोंगे, फ्राइंग पैन, प्रेशर कूकर, मीट ग्राइंडर और गैस स्टोव खरीदा.

लगातार चार रात तक बनाई बिरयानी

घटना के बाद जब पड़ोसियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि महिला के घर से लगातार चार रात तक. 12 बजे से सुबह 5 तक खाने की महक आती थी. वो रोज रात को बिरयानी बनाया करती थी और सुबह लोगों को खिलाया करती थी. रात को इसलिए बनाया करती थी ताकी कोई उसे पकड़ न पाए.

ऐसे पकड़ में आई महिला

महिला के घर में मृतक के भाई को मिक्सी में एक इंसानी दांत फंसा हुआ नजर आया. इससे उसे शक हुआ और इसी शक से इस मामले का खुलासा हुआ और महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. मिक्सी में दांत फंसे होने की उसने पुलिस में शिकायत की.

See also  ट्रंप ने जताया अफसोस, कहा- भारत पर टैरिफ लगाना आसान नहीं, मजबूत रिश्ता खोने का दर्द

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उस दांत का डीएनए टेस्ट करवाया. डीएनए टेस्ट में यह साबित हो गया कि वह दांत महिला के एक्स बॉयफ्रेंड का ही है.