Johar36garh (Web Desk)|जांजगीर जिला के पामगढ़ में 2 लाख रुपए और चमकती सोने के गहना देख पति, पत्नी और बेटी की नियत बिगड़ी और बेईमानी करने की कोशिश की, उनकी इस करतूत ने तीनों को जेल पहुंचा दिया | घटना पामगढ़ थाना के ग्राम धनगांव की है |पुलिस ने उनके ऊपर धारा 406,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज़ किया है |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनगांव निवासी हेतराम बर्मन, छोटे लाल सूर्यवंशी साथ बाइक में 9 जुलाई को पामगढ़ आ रहा था, इसी बीच गांव के ही श्रवण सूर्यवंशी की पत्नी चैतीन बाई से मुलाकात हो गई. उसने फल लाने के लिए उसे 500 रुपए दिए | दोनों पामगढ़ पहुंचे जहां उन्होंने जमीन बिक्री के 1 लाख रुपए और ग्रामीण बैंक से 1 लाख रुपए निकाले| जिसके बाद सोनार दुकान से सोने का हार एवं एक सोने का कान का झुमका लिया | काम पूरा होने के बाद दोनों फल खरीदे, वे सभी को एक ही थैला में रख दिया, जिसमें पैसा और जेवर थे | गांव में हेतराम रुक गया और छोटे लाल को फल श्रवण के घर छोड़ने को कहा| छोटे लाल ने पूरा थैला श्रवण के घर छोड़ दिया | जिसमें फल के अलावा गहने और पैसे थे | सुबह हेतराम ने जब छोटे लाल से थैले के बारे में पता किया तो बताया की उसे श्रवण के घर छोड़ दिया हूँ | दोनों श्रवण के घर पहुंचे तो श्रवण सूर्यवंशी की पत्नी चैतीन बाई और बेटी सुनीता ने थैला देने की बात से इंकार कर दिया | जिसकी शिकायत हेतराम ने पामगढ़ थाना में की | पामगढ़ पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद सारा पैसा और जेवर सामने आ गया |
पुलिस ने हेतराम की शिकायत पर आरोपी 1. श्रवण कुमार पिता लाला सूर्यवंषी उम्र 45 वर्ष 2. चैतिन बाई पति श्रवण कुमार सूर्यवंषी उम्र 40 वर्ष 3. सुनीता पिता श्रवण कुमार उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया | साथ ही नगदी रकम 165000 रूपये, एक सोने का हार तथा एक जोड सोने का झुमका वजनी करीब 2 तोला 2 ग्राम कीमती 100000 रूपये जुमला 265000 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीयों को गिरफ्तार कर ज्यूडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस ने उनके ऊपर धारा 406,34 भादवि के तहत अपराध दर्ज़ किया है |