250 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 38 से अधिक लोगों की मौत, 17 से अधिक लोग घायल

जम्मू-कश्मीर के डोडा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां किश्तवाड़ से जम्मू जा रही एक बस सड़क डोडा के असार क्षेत्र में ट्रुंगल के पास एक खड़ी ढलान से 250 मीटर नीचे खाई में गिर गई। मौके पर पुलिस और बचाव दल के लोग मौजूद हैं और घायलों को निकालने का काम बड़े स्तर पर जारी है। बस में कितने लोग सवार थे इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।  हादसे में 38 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है वहीं 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

बचाव और राहत कार्यों में जुटे लोगों ने बताया कि बस को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को किश्तवाड़ के जिला अस्पताल और डोडा के सरकारी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं 4 गंभीर घायलों को जम्मू ले जाया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

See also  एलपीजी की किल्लत: राजस्थान में 2500 रुपए में बिक रहा कमर्शियल सिलेंडर