JJohar36garh News|जांजगीर जिला मुख्यालय जांजगीर में आज एक साईकल़ सवार को राजधानी बस सर्विस की बस ने चपेट में ले लिया जिससे साईकल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं मौके से ड्राईवर बस लेकर फरार हो गया जिसकी पतासाजी के लिए जांजगीर पुलिस ने आस पास के थानों को अलर्ट कर दिया है। पीड़ित साईकल सवार को पुलिस की डायल 112 की टीम जिला हॉस्पिटल लेकर पहुॅची पीड़ित के प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हीरा लाल साहू पिता घासी राम साहू उम्र 44 वर्ष निवासी बनारी जांजगीर के किसी कालोनी में चौकीदारी का काम करता है। आज बनारी गांव स्थित अपने निवास से तकरीब दोपहर 3 बजे को वह जांजगीर अपने काम पर आने निकला वह गिन्नी फ्युल्स के पास पहुॅचा था तभी जांजगीर की ओर से जा रही राजधानी बस सर्विस की बस जिसका क्रमांक पता नही चल सका है उसके ड्राईवर के द्वारा तेज और लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए साईकल सवार हीरा लाल साहू को चपेट में ले लिया गया जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लहुलुहान हालत में सड़क पर पड़े हीरा लाल को देखकर लोगों ने पुलिस की डायल 112 को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुॅचे जांजगीर के डायल 112 के कमल नाथ सिदार बेच नंबर 826 और जेब्रा 01 के पायलट हेमंत यादव ने गंभीर हालत में पड़े हीरा लाल को जिला हॉस्पिटल पहुॅचाया जहॉ से प्राथमिक उपचार के बाद हीरा लाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जांजगीर पुलिस राजधानी बस सर्विस के बस चालक की पतासाजी में जुट गई है।