सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी बस, 1 महिला यात्री की मौत, कई घायल 

बिलासपुर से रायपुर आ रही एक बस तड़के सुबह 4 बजे दुर्घटना का शिकार हो गई. ये बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. घटना धरसींवा के पास हुई. फिलहाल घायलों को धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए.

See also  रायपुर लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस व रायगढ गोंदिया रायगढ जनशताब्दी एक्सप्रेस में पार्सल बुकिंग की सुविधा