केनरा बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन शुरू, 25 हजार रुपए से लेकर 10 लाख, 7 साल तक के लिए मिलेगा लोन

केनरा बैंक पर्सनल लोन अगर आपको अचानक से पैसों की आवश्यकता है तो तब आप केनरा बैंक से पर्सनल लोन ले सकते हैं। हर इंसान को कभी ना कभी पैसों की जरूरत पड़ती है। कई बार घर में शादी या बच्चों की पढ़ाई या फिर दूसरे खर्चों के लिए पैसे चाहिए होते हैं तो ऐसे में दूसरों के सामने हाथ फैलाने से अच्छा है बैंक से लोन ले लिया जाए।

केनरा बैंक पर्सनल लोन काफी आसानी से लिया जा सकता है। यह हमारे देश का एक बहुत ही जाना माना बैंक है जहां से आप काफी कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ले सकते हैं। लेकिन केनरा बैंक से लोन लेने की पूरी प्रक्रिया आपको जरूर पता होनी चाहिए ताकि आप आसानी से लोन के लिए अप्लाई कर पाएं।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको केनरा बैंक पर्सनल लोन अप्लाई ऑनलाइन से जुड़ी हुई जानकारी बताने वाले हैं। इस लेख में हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप पैसे की जरूरत के समय पर केनरा बैंक से कर्ज ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस बैंक से आसानी के साथ कैसे लोन के लिए आवेदन जमा किया जा सकता है।

केनरा बैंक पर्सनल लोन Apply Online

केनरा बैंक हमारे देश के प्रमुख बैंकों में से माना जाता है। यह बैंक अपने ग्राहकों की जरूरतों का विशेष तौर से ध्यान रखना है और इसीलिए कई प्रकार की सुविधाएं उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है। बताते चलें कि केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 25 हजार रुपए से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन आसानी से देता है।

See also  CG: पी.ई.टी. और पी.पी.एच.टी. की प्रवेश परीक्षा 25 जून को, ऑनलाईन आवेदन 17 मई से

इस प्रकार से शिक्षा, यात्रा करने, घर की मरम्मत करवाने या फिर मेडिकल आपातकालीन स्थिति के लिए केनरा बैंक लोन देता है। सबसे विशेष बात यह है कि केनरा बैंक ने ब्याज दरें बहुत कम रखीं हैं। यह ब्याज 10.95% की दर से लोन लेने वाले ग्राहक को चुकाना होता है। यहां आपको हम यह जानकारी भी दे दें कि केनरा बैंक से 7 साल तक के लिए लोन लिया जा सकता है।

केनरा बैंक पर्सनल लोन ब्याज दर

केनरा बैंक द्वारा आमतौर पर 10.25% की दर से ब्याज लिया जाता है। परंतु व्यक्ति की नौकरी, क्रेडिट स्कोर के कारण यह ब्याज दरें प्रभावित होती हैं। उदाहरण के तौर पर जिन लोगों की नौकरी अच्छी होती है और क्रेडिट स्कोर भी अच्छा होता है, तो इन्हें कम ब्याज दरों पर केनरा बैंक पर्सनल लोन देता है।

इसके साथ ही हम आपको बता दें कि केनरा बैंक से जब आप पर्सनल लोन लेते हैं तो तब आपको प्रोसेसिंग फीस भी देनी पड़ती है। इस प्रकार से यह प्रोसेसिंग शुल्क 0.50% की दर से देना होता है।

See also  Paidwork एप्लीकेशन, घर बैठे मोबाइल से कमाएं हर दिन पैसे, देखें पूरा डिटेल

केनरा बैंक पर्सनल लोन के लिए पात्रता

अगर आपको केनरा बैंक से पर्सनल लोन लेना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है –

  • लोन लेने के लिए व्यक्ति की उम्र 21 साल या फिर इससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • केनरा बैंक से लोन केवल वही व्यक्ति ले सकते हैं जो नौकरी करते हैं या फिर जिनका अपना खुद का बिजनेस है।
  • लोन लेने के लिए हर महीने की कमाई 15000 रूपए तक होनी जरूरी है।
  • आवेदन देने वाले व्यक्ति का केनरा बैंक में खाता होना चाहिए।

केनरा बैंक पर्सनल लोन के फायदे

केनरा बैंक पर्सनल लोन अप्लाई ऑनलाइन के कई प्रकार के फायदे ग्राहकों को मिलते हैं जैसे –

  • केनरा बैंक बिना किसी गारंटी के लोन देता है।
  • लोन के लिए बहुत ही कम दस्तावेज देना पड़ते हैं।
  • केनरा बैंक ने लोन की स्वीकृति को को काफी तेज रखा है।
  • ग्राहक ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन किसी भी माध्यम से लोन लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
  • लोन का भुगतान करने का समय अधिकतम 7 सालों तक का रखा गया है।
  • केनरा बैंक अपने ग्राहकों को 10 लाख रुपए तक का पर्सनल लोन देता है।
  • जिन ग्राहकों का सैलरी खाता है इन्हें 100000 रूपए का लोन तुरंत मिल सकता है।
See also  गूगल से पैसे कैसे कमाए, जाने 12 शानदार तरीके

केनरा बैंक पर्सनल लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज

केनरा बैंक पर्सनल लोन अप्लाई ऑनलाइन के लिए आपके पास निम्नलिखित सभी दस्तावेज आवश्यक होने चाहिएं –

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पिछले 3 महीने से लेकर 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट
  • अगर व्यक्ति नौकरी पेशा है तो सैलरी स्लिप
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • ईमेल आईडी

केनरा बैंक पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

निम्नलिखित हम आपको केनरा बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रक्रिया बता रहे हैं –

  • सर्वप्रथम आपको केनरा बैंक की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • फिर होम पेज पर आपको लोन सेक्शन में पर्सनल लोन वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आगे आपको अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन को दबा देना है।
  • यहां पर अब आपके सामने लोन लेने वाला एक आवेदन फार्म आएगा आपको इसमें पूछी गई जानकारी भरनी है।
  • इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करते हुए अपलोड कर देने हैं।
  • आगे आपको अपना पर्सनल लोन आवेदन फॉर्म जमा कर देना है।
  • अगर केनरा बैंक आपके आवेदन को स्वीकार कर लेता है तो इसके बाद आपको लोन मिल जाएगा।