कार की ठोकर से 10 फ़ीट दूर गिरी बच्ची की मौत, उस्लापुर की घटना 

Johar36garh (Web Desk)|बिलासपुर जिले के उसलापुर में आसमां सिटी के पास गाड़ी के इंतजार में मां का हाथ पकड़कर खड़ी मासूम को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी सिविल लाइन थाने में कार खड़ी कर भाग निकला। तिफरा इंद्रपुरी निवासी इंद्रपुरी निवासी ईश्वर कश्यप अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी पूजा के साथ रिश्तेदार के घर जरहागांव गया था। वहां से एक पिकअप से बिलासपुर पहुंचे। आसमां सिटी के पास पिकअप खराब हो गई। गाड़ी रुकी तो तीनों पिकअप के पीछे खड़े हो गए। तीनों दूसरी गाड़ी के इंतजार में खड़े थे। दोपहर 12.30 तखतपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पूजा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह जमीन से उछलकर 10 फटी दूर जा गिरी और गंभीर हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, पर भीड़ ने रोक लिया और बच्ची को उसी कार से सिम्स भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिम्स में जांच के बाद डॉक्टर ने पुष्टि की। सकरी पुलिस सिम्स पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया।

See also  धमतरी : धमतरी शहर में 12 नवनिर्मित सड़कों का होगा निर्माण, विभाग ने 29 करोड़ का दिया प्रस्ताव