पामगढ़ : ट्रक ड्राइवर की रिपोर्ट पर चक्काजाम करने वाले परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज़, 10 लोगों के खिलाफ नामज़द FIR

JJohar36garh News| जांजगीर जिला के पामगढ़ में पूर्व पटवारी की नौकरी के पैसे और पेंशन की मांग लेकर शुक्रवार को उसके शव को मुलमुला नेशनल हाईवे में रखकर चक्काजाम करने वाले 10 परिजनों के खिलाफ नामज़द एफआईआर हुई है | पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की शिकायत और मौके पर मौजूद लोगों की गवाही पर मृत पटवारी के बेटे, बेटियों, साला, भतीजों, दामाद सहित दस लोगों के खिलाफ धारा 147, 341 के तहत मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें की मुलमुला निवासी पूर्व पटवारी मंगतूराम बनर्दे की गुरुवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके घरवालों का आरोप है कि उन्होंने वीआरएस लिया था। वीआरएस लेने के दो साल बाद भी उन्हें न तो पेंशन मिल पाई और न ही अन्य राशि। इसके कारण पूर्व पटवारी का इलाज नहीं हो सका और उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को उसके घरवालों ने नेशनल हाईवे पर उसके शव को रखकर करीब साढ़े चार घंटे चक्काजाम किया था।

See also  बालिका दिवस पर जागरूकता के लिए निकाली रैली


ट्रक ड्राइवर इतवारी राम ने थाने में शिकायत की है। शिकायत के अनुसार वह चोरभट्ठी का है और आरसमेटा सीमेंट प्लांट में ट्रक ड्राइवर है। वह 6 मई की सुबह करीब 8.30 बजे आरसमेटा सीमेंट प्लांट से ट्रक में माल लेकर जांजगीर तरफ जाने के लिए निकला था। मेन रोड पर कुछ लोग एक व्यक्ति की लाश को मेन रोड पर रखकर चक्काजाम किए थे। उसकी रिपोर्ट के अनुसार वह आगे जाने के लिए चक्काजाम करने वालों से बातचीत करने लगा तो वे लोग ड्राइवर पर भड़क गए और उसे आगे जाने नहीं दिया।

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/ailing-patwari-dies-while-waiting-for-pension-relatives-did-a-ruckus-by-keeping-the-dead-body-on-the-road/