मिलावटी पनीर का कारखाना पकड़ा, 400 किलो पनीर व 200 लीटर दूध नष्ट किया, कारखाना मालिक गिरफ्तार

JJohar36garh News|राजस्थान में दो दिन शादियों की धूम रहेगी। मंगलवार को अक्षय तृतीया के दिन करीब 15 हजार से अधिक शादियां होने का अनुमान है। इस दिन अबूझ मुहूर्त है, जो हंस राजयोग है। माना जाता है कि अक्षय तृतीया पर होने वाली शादी के लिए मुहूर्त निकलवाने की जरूरत नहीं होती है। शादियों की धूम के बीच मिलावटी मावा, पनीर और दूध की बिक्री पर निगरानी रखने के लिए सरकारी एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।

रसद विभाग, चिकित्सा व स्वास्थ्य, पुलिस और जिला प्रशासन मिलावटी सामानों की बिक्री के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी के तहत जयपुर में सोमवार को मिलावटी पनीर बनाने के एक कारखाने पर पुलिस ने दबिश दी। शहर के हरमाड़ा इलाके में चल रहे इस कारखाने में 400 किलो मिलावटी पनीर और 200 लीटर दूध नष्ट किया गया। पुलिस उपायुक्त (वेस्ट) ऋचा तोमर ने बताया कि कारखाना मालिक हमीद खान को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि हरमाड़ा पुलिस थाना अधिकारी मांगीलल बिश्नोई को मुखबिर मिलावटी पनीर और मावा बनाने का कारखाना चलाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर कारखाने पर दबिश दी गई। पनीर और दूध के सैंपल जांच में मिलावटी मिले हैं। इस पर मिलावटी पनीर और दूध को नष्ट करवाया गया।

See also  यूजीसी नियम विवाद: मोदी सरकार ने पहली बार जताई प्रतिक्रिया, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया भरोसा

ऐसे बनता है मिलावटी पनीर

कारखाने में मिलावटी पनीर बनाने के सुबूत मिले हैं। दूध की जगह दूध पाउडर काम में लिया जा रहा था । दूध पाउडर में बहुत ज्यादा मात्रा में पानी डालकर गर्म किया जाता है। दूसरी ओर पाम आयल को भी गर्म किया जाता है। दोनों को समान तापमान पर गर्म करने के बाद मिलावटी दूध बनाते हैं। मिलावटी दूर से पनीर बनाते हैं। तोमर ने बताया कि हमीद मिलावटी पनीर को बाजार से मिलने वाले आर्डर के हिसाब से बेचता था। मंगलवार को शादियों और ईद पर बड़ी मात्रा में मिलावटी पनीर और दूध की आपूर्ति करने की योजना थी। हमीद के कारखाने में आधा दर्जन कारीगर काम कर रहे थे। प्रशासन अलवर पर विशेष नजर रख रहा है। अलवर में मिलावटी मावे का कारोबार बड़ी मात्रा में होता है। ऐसे में मंगलवार को शादियों और ईद के कारण अलग-अलग टीमें बनाकर दुकानों व डेयरियों की तलाशी ली जा रही है।

See also  दीदी के गढ़ में पीएम मोदी का प्रहार: बोले- 'गुंडा टैक्स' से रुका निवेश, लॉ कॉलेज गैंगरेप पर जताई चिंता