मंदिर में आकाशीय बवंडर, 7 की दर्दनाक मौत, 36 घायल

महाराष्ट्र के अकोला में 9 अप्रैल की रात तेज आंधी और बारिश ने एक बड़ा हादसा करा दिया। बालापुर तहसील के पारस गांव में एक मंदिर के टीन शेड पर भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण नीम का एक बड़ा पेड़ गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि शेड के नीचे जब एक पुराना पेड़ गिरा तो करीब 40 लोग मौजूद थे।

अकोला जिले में रविवार को भारी बारिश हो रही थी। तभी यहां के बाबूजी महाराज मंदिर संस्थान के टिन शेड पर एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दबे हुए लोगों का रेस्क्यू किया। पेड़ और शेड को उठाने के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया। स्थानीय लोग ने भी शेड के नीचे दबे लोगों को निकाला।

डिप्टी सीएम फडणवीस ने ट्विटर पर कहा, “यह दर्दनाक है कि अकोला जिले के पारस में एक धार्मिक समारोह के लिए एक टिन शेड पर एक पेड़ गिरने से कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई।”

See also  इन प्रदेशों में आज से तीन दिन बंद रहेंगे 10 स्कूल-कॉलेज, 20 अगस्त को सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी