CG : पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को बंदर ने उठाकर पानी से भरे ड्रम में फेंका, इलाज़ जारी

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरी कला में जंगली बंदरों ने जमकर आतंक मचाया। बस्ती में घुसे बंदर ने उत्पात मचाते हुए पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को उठाकर पानी से भरे ड्रम में डाल दिया। गंभीर हालत में बच्चे को पहले लखनपुर अस्पताल लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पालने में सो रहे 5 माह के मासूम बच्चे को बंदर ने उठाकर पानी से भरे ड्रम में फेंका, इलाज़ जारी

जानकारी के अनुसार, जंगली बंदर अचानक बस्ती में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बंदर के डर से लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। इसी दौरान बंदर एक घर में घुस गया और पालने में सो रहे 5 माह के मासूम को उठाकर ले जाने लगा। कुछ ही दूरी पर उसने बच्चे को पानी से भरे नीले ड्रम में डाल दिया।

 

इसे भी पढ़े :- क्रेडिटबी पर्सनल लोन, 15 मिनट में मिलेगा 5 लाख का तक लोन, जाने कितना लगेगा ब्याज़

 

See also  रेरा प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में छत्तीसगढ़ रेरा का महत्वपूर्ण

परिजनों ने तत्काल बच्चे को ड्रम से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल मासूम की पहचान त्रिशिका प्रजापति (उम्र लगभग 5 माह), पिता–सुदर्शन प्रजापति, निवासी ग्राम रजपुरी कला, लखनपुर के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली बंदर को पकड़ने और बस्ती में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

 

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए