CG : हांडा के लालच में दो बच्चों के नरबलि की कोशिश, समय रहते मौके से भागे बच्चे, जानकारी होते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप

जगदलपुर जिला मुख्यालयसे करीब 25 किमी दूर नगरनार थाना क्षेत्र के कोहकापाल गांव में 12 साल के दो बच्चों की कथित नरबलि की तैयारी मामला सामने आया है. ग्रामीण का आरोप है कि गड़ा धन पाने के लालच में बच्चों की बलि देने की तैयारी थी. बताया जा रहा है कि बच्चे किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचे. उन्होंने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी. नरबलि की कथित कोशिश का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। जगदलपुर के कोहकापाल गांव में गड़े हुए धन यानी हांडा हासिल करने के लालच में एक 12 वर्षीय बच्चे की कथित नरबलि देने की कोशिश का आरोप लगा है।

 

लापता 7 वर्षीय लाली का मिला कंकाल, डीएनए रिपोर्ट से हुई पुष्टि, संदिग्धों का किया जाएगा नार्को टेस्ट

 

मामले में गांव के ही लखीराम और गुरुसाय पर आरोप लगाए गए हैं। 28 सितंबर को गांव में पंचायत की बैठक हुई, जहां ग्रामीणों के मुताबिक दोनों ने कथित तौर पर घटना में अपनी भूमिका स्वीकार की। हालांकि, मामले की पुलिस जांच और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। ग्रामीणों के मुताबिक कोहकापाल में गड़े हुए धन को हासिल करने के लिए अंधविश्वास के चलते नरबलि की कोशिश की गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद 28 सितंबर को पंचायत की बैठक बुलाई गई। ग्रामीणों का दावा है कि बैठक में लखीराम और गुरुसाय ने कथित तौर पर हांडा हासिल करने के लिए बच्चे की नरबलि देने की कोशिश की बात स्वीकार की। इस दावे के सामने आने के बाद गांव में डर और आक्रोश का माहौल है।

See also  रायपुर : राजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

 

बिलासपुर के श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया, 12 संदिग्ध लोगों को हिरासत में, 4 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल

ग्रामीणों का कहना है कि कोहकापाल में नरबलि  की कथित कोशिश का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी घटना सामने आने की बात कही जा रही है। दोबारा इस तरह के आरोप सामने आने के बाद छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अंधविश्वास और गड़े हुए धन के लालच में होने वाली ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए।

 

हांडा के लालच में दो बच्चों के नरबलि की कोशिश, समय रहते मौके से भागे बच्चे, जानकारी होते ही क्षेत्र में मचा हड़कंप

ग्रामीणों के अनुसार, मामले को लेकर नगरनार थाना में लिखित शिकायत दी गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गांव के लोग जगदलपुर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों से  मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

See also  पामगढ़ में कार और बाइक में जबरदस्त एक्सीडेंट, एक की मौके पर ही मौत

 

छग :पांच दिन से लापता 10 साल के मासूम का सिर कटा शव मिला, इलाके में सनसनी

इस मामले में सबसे ज्यादा चिंता गांव के छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर सामने आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पहले भी इस तरह की घटना सामने आई थी तो समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए थे। अभिभावक चाहते हैं कि पुलिस मामले की जांच के साथ गांव में बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी कदम उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

 

बच्चे की चाहत में चाचा ने भतीजे की पहले कलाई फिर गला अंत में फाड़ दिया पेट, 10 के बच्चे की बेदर्दी से हत्या

 

कोहकापाल की घटना ने अंधविश्वास और कथित नरबलि जैसी कुप्रथाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि गड़े हुए धन के लालच में लोग किस हद तक अंधविश्वास का शिकार हो सकते हैं। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच और पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी। ग्रामीणों की नजर अब प्रशासन और पुलिस की अगली कार्रवाई पर है।

See also  वन विभाग ने हनुमान लंगूरों के अवैध शिकार के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

 

शख्स को पहले नहालाया, खाना खिलाया, फिर चाकू से वॉरकर दे दी नरबलि, इलाके में दहशत का माहौल