छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के बंद टॉयलेट में मिली लाश

बिलासपुर। ट्रेन के टॉयलेट में लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई है बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के बंद टॉयलेट में एक अज्ञात लाश मिली है। सफाई के दौरान कर्माचारियों ने लाश को देखा जिसके बाद जीआरपी को सूचना दी गई। यात्री के शव की पहचान नहीं हो पायी है।

माना जा रहा है कि यात्री की मौत किसी बीमारी या हार्ट अटैक से हुई है। घटना छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस की बोगी नबंर 6 की है। फिलहाल जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

जीआरपी ने टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर निकाला शव

कर्मचारियों ने तुरंत इस घटना की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद टॉयलेट की खिलड़ी से जब देखा गया तब अंदर जमीन पर एक युवक की लाश पड़ी मिली। फिर टॉयलेट का दरवाजा तोड़कर युवक के लाश को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

See also  वंदे मातरम् के 150 वर्ष: राष्ट्रगौरव और जनभागीदारी का वर्षभर चलने वाला उत्सव 7 नवम्बर से होगा प्रारंभ