छत्तीसगढ़ में बढ़ सकता है लॉकडाउन, सीएम के वर्चुअल बैठक में मिले संकेत

JJohar36garh News|सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रदेश के कांग्रेस सांसद, विधायकों और जन प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह बैठक लगभग तीन घंटे तक चली, जिसमें संक्रमण, लॉकडाउन और वैक्सीनेशन सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई और सभी जिलों का रिपोर्ट कार्ड लिया गया। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर कहा है कि अगर देश में लॉकडाउन लगाया जाएगा तो संभव है छत्तीसगढ़ में भी लॉकडाउन आगे बढ़ाया जाए

See also  सीएम साय ने सायबर सतर्कता रथ को किया रवाना, लोगों से ऑनलाइन ठगी से बचने की अपील