CG : चाचा ही भगा ले गया बच्ची को, किया दुष्कर्म, मिली बदहवास हालात में

JJohar36garh News|रायपुर के आमानाका इलाके में एक नाबालिग बच्ची को उसका कथित चाचा ही भगा ले गया था। जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया । घरवालों ने नाबालिक बच्ची को मंगलवार रात दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास बदहवास हालत में पाया गया। मामला सरस्वती नगर थाने पहुंचा है।

सरस्वती नगर थाने पहुंचे लड़की के एक पड़ोसी ने बताया की घटना रविवार की है।। बच्ची नाबालिग है और 9वीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पड़ोस में ही रहने वाला युवक उसे कहीं ले गया था। वह बक्सा वगैरह बनाने का काम करता है। लड़की उसे चाचा कहती है। पुलिस में रिपोर्ट लिखाई गई थी लेकिन पुलिस ने लड़की को खोजने की कोई कोशिश नहीं की। लड़की के घरवाले और हम लोग हर तरफ दोनों को खोजते रहे। मंगलवार देर शाम किसी ने लड़की के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास होने की जानकारी दी। घरवाले वहां पहुंचे तो वह बदहवास हालत में मिली।

See also  स्वतंत्रता दिवस 2025: छत्तीसगढ़ के 25 जांबाज़ पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक सम्मान

वह परिजनों के डर और शर्म की वजह से घर नहीं आ रही थी। बिना खाये-पीये वह भटक रही थी। घरवालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। उसके बाद सभी लोग सरस्वती नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।