Janjgir : चक्काजाम के 24 घंटे बाद भीम आर्मी हुआ आक्रमक, पहुंच रहे प्रदेश भर के कार्यकर्ता

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के मूलमुला त्रिमूर्ति चौक में पिछले 24 घंटे से मृतकों के परिजन और भीम आर्मी की टीम अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम किए हुए हैं। लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं किए जाने से नाराज भीम आर्मी की टीम ने अब आक्रामक रूप ले लिया है| देर रात जांजगीर जिलाध्यक्ष रामस्वरूप आजाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं |चक्काजाम को सम्हालने के लिए प्रदेशाध्यक्ष प्रदेशभर के कार्यकर्ता साथ मौके पर पहुंचने रहे हैं।

भीम आर्मी की टीम परिजनों को न्याय दिलाने के लिए मंगलवार की सुबह से ही चक्का जाम करके सड़क पर बैठी है रात को भी कड़ाके ठंड में भीम आर्मी की टीम व परिजन टस से मस नहीं हुए और धरने पर ही सड़क पर ही बैठे रहे| प्रशासन की ओर से अभी तक कोई पहल नहीं किए जाने से नाराज भीम आर्मी की टीम अब आक्रामक होते जा रही है मोर्चा संभालने के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार जांगड़े मौके पर पहुंच रहे हैं साथ ही पूरे प्रदेश भर से कार्यकर्ता मौके पर पहुंचने के लिए रवाना हो चुके हैं।

See also  राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी से बालोद बना भारत की युवा शक्ति का नया केंद्र : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंगलवार को दिन भर से भूखी परिजन और भीम आर्मी की टीम ने सड़क पर ही खाना बनाया और भोजन किया|  मौके पर पुलिस व प्रशासन की टीम मंगलवार की सुबह से ही खड़ी है। इसके बाद भी कोई सार्थक समाधान सामने नहीं आ रहा है जिसके वजह से इस मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें की चक्काजाम को भीम आर्मी की टीम फेसबुक के माध्यम से लगातार लाइव कर रही है, जिसे देश भर के भीम आर्मी के कार्यकर्ता नज़र जमाए हुए हैं | फेसबुक के माध्यम से सभी कार्यकताओं को मौके पर पहुंचने के आदेश जारी किए गए, जिसके बाद प्रदेशभर से भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता और सामाजिक संगठन के लोग पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं |

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/11-ghanto-se-jari-chakkajaam/