चलती बस में स्कूली छात्रों ने पी शराब, वीडियो सामने आया तो पुलिस भी रह गई दंग

JJohar36garh News|तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले में चलती बस में स्कूली छात्रों के शराब पीने के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही क्लिप के बारे में कहा जा रहा है कि इसे बस में बैठे एक छात्र ने रिकॉर्ड किया था. वीडियो में बस में खड़े स्टूडेंट्स के एक समूह को बीयर की बोतलें पीते देखा जा सकता है. वे तिरुकाझुकुंद्रम से ठाचूर जा रहे थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सभी छात्र सरकारी स्कूल के बताए जा रहे हैं. पहले इस वीडियो को एक पुराना बताया गया था जो इंटरनेट पर फिर से सामने आया है.

चलती हुई बस में स्कूली छात्रों ने किया बवाल
बाद में पुलिस अधिकारियों ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि घटना बीते मंगलवार की है और छात्र थिरुकाझुकुंद्रम से ठाचूर जा रहे बस में सवार थे. जिला शिक्षा अधिकारियों ने भी घटना पर संज्ञान लिया है. साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. चेंगलपट्टू जिला शिक्षा अधिकारी रोज निर्मला ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चूंकि घटना स्कूल परिसर के बाहर हुई है, इसलिए पुलिस मामले की जांच करेगी.

See also  रेलवे मंत्री का बड़ा ऐलान: पर्यटन हब बनेगा शिमला रेलवे स्टेशन

कुछ साल पहले कर्नाटक में भी हुई थी ऐसी घटना
2017 में, कर्नाटक के तुमकुरु जिले के एक सरकारी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक और दो शिक्षकों को एक यात्रा पर छात्रों को शराब परोसने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था, जब उन्होंने अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी मांगा था. अधिकारियों ने कहा, ‘जब थके हुए छात्रों ने पानी मांगा, तो नशे की हालत में शिक्षकों ने उन्हें शराब की बोतलें दीं, जिसके बाद कुछ छात्रों को बेचैनी और उल्टी भी हुई.’