छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर की छेड़खानी, परिजनों ने की शिक्षक की धुनाई

JJohar36garh News|पंजाब के फगवाड़ा में एक निजी स्कूल के टीचर ने अपनी ही एक छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर उससे छेड़खानी करने की कोशिश की. यह छात्रा शुक्रवार सुबह ही अपने परिजनों के साथ स्कूल पहुंच गई और परिजनों ने टीचर को स्कूल से निकालने की मांग की.

इससे पूरे शहर में हंगामा मच गया और परिजनों और लोगों ने मिलकर टीचर की पहले तो धुनाई की फिर उसका मुंह काला करके उसे प्रिंसिपल के पास ले गए. मामला शहर के सुभाष नगर के एसडी मॉडल स्कूल का है. पुलिस ने टीचर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ टीचर ने उसे अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़खानी की है. पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने कहा है कि उनकी बेटी स्कूल में ही टीचर से ट्यूशन (Tuition) पढ़ती है. बीते सोमवार को जब उनकी बेटी ट्यूशन पढ़ने आई टीचर विकास ने ने उसे मोबाइल पर एक अश्लील वीडियों दिखाई. आरोप है कि टीचर ने उसे अश्लील हरकतें भी की. इस घटना की जानकारी छात्रा ने अपने परिजनों को मंगलवार को दी.

See also  दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में भी छाएंगे बादल

स्कूल में बैसाखी और अंबेडकर जयंती (Baisakhi and Ambedkar Jayanti) की छुट्टी होने के चलते जब आज शुक्रवार को स्कूल खुला तो परिजन छात्रा के साथ टीचर को ढूंढते हुए स्कूल आ गए और टीचर की धुनाई कर दी. आरोपी टीचर हिमाचल का रहने वाला है. स्कूल ने अपनी साख बचाने के लिए टीचर को तुरंत बर्खास्त कर दिया है. थाना सिटी प्रभारी नवदीप सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले में जांच की जा रही है.