चेकिंग से बचने ओवरटेक कर भागते ट्रक के चपेट में आई बाईक, महिला की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

JJohar36garh News|जांजगीर जिला के बिर्रा में आरटीओ चेकिंग से बचने के लिए भाग रहे ट्रक ने एक बाईक को अपने चपेट में ले लिया|  जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, उधर चेकिंग कर रहे आरटीओ की टीम हादसे को देखकर वहां से फरार हो गई गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया।घटना बिर्रा थाना क्षेत्र के करनौद गांव की है| 

मिली जानकारी के अनुसार दरअसल करनौद गांव के करीब आरटीओ की टीम के द्वारा ट्रकों के कागजात चेक किए जा रहे थे जिसकी वजह से सड़क पर ट्रकों की लाइन लग गई थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक ओवरटेक करते हुए आरटीओ चेकिंग से बचने का प्रयास किया जिसकी चपेट में एक बाइक आ गई घटना में बाइक में सवार संतोषी बाई नामक महिला जो कि अपने भाई के साथ मायके से ससुराल करनोद लौट रही थी|  ठीक गांव के मुहाने पर ट्रक के पहिए के नीचे दब गई, महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर मौके पर दुर्घटना वाहन छोड़कर फरार हो गया|  वही मौके की नजाकत समझकर आरटीओ की टीम भी भाग निकली, जिसे ग्रामीणों ने दौड़ाया भी। आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे फिलहाल प्रशासन की टीम ग्रामीणों को समझाइश देने में लगी है।

See also  जांजगीर : 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन, शाला प्रवेशोत्सव के दौरान निरीक्षण में पाए गए अनुपस्थित