JJohar36garh News|s|छत्तीसगढ़ में तेज हवाओं केे साथ बारिश शुरू हो गई है । मौसम विज्ञान विभाग ने आंधी के साथ बरसात और बिजली गिरने की संभावना जताई थी । जिन जिलों में मौसम में इस बदलाव की संभावना जताई जा रही है, उसमें कोरिया, सरगुजा, सूरजपुर, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, कोण्डागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले शामिल हैं।मौसम विज्ञान केंद्र से जारी त्वरित पूर्वानुमान के अनुसार इन जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ झंझावात चलने और बिजली गिरने की अति संभावना है। छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में पिछले दो दिनों से छिटपुट बरसात हो रही है। कई जगह बिजली गिरने से नुकसान की भी खबर है।