पामगढ़ : अव्यवस्थित ब्रेकर ने ली महिला की जान, बाइक चालक पति भी हुआ घायल

जांजगीर जिला के पामगढ़ -अकलतरा के अंतिम छोर पर बने स्पीड ब्रेकर ने आज एक महिला की जान ले ली|  जबकि पति भी घायल हो गया| घटना पामगढ़-अकलतरा मुख्य मार्ग में पड़ने वाले पकरिया जंगल के पास बने स्पीड ब्रेकर की है| बताया जा रहा है की सुनसान सड़क पर ब्रेकर का सांकेतिक चिन्ह कही भी नहीं लगा है| जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुआ है|

 


इसे भी पढ़े :-पामगढ़ में अर्टिका कार को बदमाशो ने किया आग के हवाले, पीछे के कांच को तोड़ घटना को दिया अंजाम 


 

मिली जानकारी के अनुसार बलौदा बाज़ार निवासी 50 वर्षीय माधुरी वैष्णो अपने पति धर्मेंद्र वैष्णव किसी काम से कोरबा गए हुए थे| दोनों बाइक से वापस घर जा रहे थे| दोनों पकरिया जंगल से गुजर रहे थे की सामने सड़क ब्रेकर आ गया| जिससे बाइक अनियंत्रित हो गया| पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिर गई| जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई| मौजूद लोगों ने अम्बुलेंश को कॉल किया, लेकिन उनके पहुचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया| घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है|

See also  छत्तीसगढ़ की धरती के कण-कण में बसे हैं भगवान श्रीराम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में नशा करने से रोकने पर दुकानदार के ऊपर लगातार 7 बार चाक़ू से वार, गंभीर हालत में भर्ती