बिलासपुर में नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा 

बिलासपुर में एक महिला की मौत Female death पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। उनका कहना था कि एक दिन पहले ही उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई थी और वह बिल्कुल स्वस्थ्य थी, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी जान चली गई। दूसरी तरफ डॉक्टर ने परिजन को बताया कि बिस्किट उसके गले में फंस गया, जिसके चलते तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

 


इसे भी पढ़े :-बलौदा बाजार हिंसा, सतनामी समाज पर अत्याचार नहीं रुका तो दिल्ली होगा प्रदर्शन : सांसद चंद्रशेखर आजाद


 

सरकंडा के विजयापुरम की रहने वाली सरस्वती पोर्ते (26) पति लक्ष्मण पोर्ते गर्भवती थी। बीते मंगलवार को उसको प्रसव पीड़ा हुई, तब परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया, जिसके बाद उसने रात करीब आठ बजे नवजात बच्ची को जन्म दिया। उसकी नॉर्मल डिलीवरी हुई और उसकी हालत सामान्य थी। महिला की बहन सुभांजनी मरावी ने बताया कि वो अस्पताल में काम करती हैं।

See also  शारदानगर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक शर्मनाक घटना आई सामने

 


इसे भी पढ़े :-बिलासपुर में दो भाईयों नव मिलकर छोड़े भाई की रापा और टांगिया से मारकर कर दी बेदर्दी से हत्या, जमीन विवाद का मामला


 

 

गुरुवार की सुबह अचानक घरवालों ने फोन कर बताया कि वह कोमा में चली गई है, जिसके बाद वह सिम्स पहुंची। यहां स्टॉफ ने बताया कि बिस्किट गले में अटक गई होगी, जिसके कारण उसकी सांस नहीं चल रही है। अभी उसका इलाज चल रहा है। लेकिन, वह अचेत पड़ी थी। बाद में परिजनों को बता दिया कि उसकी मौत हो गई है।

 


इसे भी पढ़े :-CG : सड़क किनारे मिली विधवा महिला की खून से सनी लाश, शरीर पर चोट के निशान