CG : बेकसूर 12 साल के बच्चे पर चोरी का आरोप लगा नग्न कर पिटाई, सदमे में पिता ने की आत्महत्या, आयोग ने लिया संज्ञान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली उस घटना देखने को मिली है| जिस पर छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया | आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा खुद अपने सदस्यों के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। पीड़ितों से विस्तार से बात की, न्याय दिलाने का पूरा आश्वासन दिया और सबसे बड़ी बात… दो महीने तक कार्रवाई न करने वाली पुलिस को जमकर फटकार लगाई|

 

महासमुंद जिले के तेंदूकोना थाना क्षेत्र के बुंदेली चौकी अंतर्गत ग्राम कोल्दा (सेवाती) का यह मामला 12 अक्टूबर 2025 का है। 12 साल का मासूम ओमप्रकाश साहू, गरीब परिवार का बच्चा… गांव के दुकानदार गिरवर चक्रधारी, भुरवा चक्रधारी और मनोज चक्रधारी कभी-कभी उसे छोटे-मोटे काम के बदले बिस्किट-चॉकलेट दे देते थे।

12 अक्टूबर सुबह 9 बजे फिर बुलाया गया… काम करवाया… और फिर शुरू हुआ जुल्म का सिलसिला! 500 रुपये चोरी का झूठा आरोप लगाकर बच्चे को घर में बंद किया, सारे कपड़े उतरवा कर नंगा किया, बेरहमी से पीटा और पूरे 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा|

See also  बारिश में भीगते छात्राओं का हाइवे जाम, शिक्षकों के तबादले पर जताया विरोध

 

पिता स्वर्गीय देवकुमार साहू जब बच्चे को छुड़ाने पहुंचे तो दुकानदारों की बातों में आकर खुद बच्चे को पीटते हुए घर ले आए। शाम को पता चला कि रुपये तो दुकान में ही थे… बच्चा बेकसूर था | देवकुमार जब सवाल करने गए तो गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी दी |  “उठवा लेंगे… जान से खत्म कर देंगे!” जिसका गांव के कोटवारी सहित पूरा गांव गवाह है। अपमान, डर और लाचारी से तंग आकर अगले दिन 13 अक्टूबर को देवकुमार साहू ने जहर खा लिया| अस्पताल जाते रास्ते में मौत हो गई|