CG : चौथीया कार्यक्रम बना जंग का मैदान, दुल्हन के भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, कई गंभीर, 7 आरोपी गिरफ्तार

धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोथीडीह में शादी समारोह के चौथीया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने सनसनी फैला दी। शनिवार रात दुल्हन पक्ष और बैंड बाजा टीम के बीच नाच-गाने के दौरान शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। बैंड बाजा कर्मी ने दुल्हन के भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

दरअसल गरियाबंद क्षेत्र के मालगांव से आए दुल्हन पक्ष और बैंड कर्मियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक बैंड बाजा कर्मी ने दुल्हन के भाई चंदन निषाद (23 वर्ष) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से चंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में तरुण ध्रुव की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही मगरलोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मगरलोड स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

See also  VIDEO : जांजगीर जिला में महामारी के बीच अब्यवस्था, ऐसे में कैसे रुकेगा संक्रमण 

 

 अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस दुखद घटना ने एक बार फिर समारोहों में छोटे विवादों के गंभीर परिणामों को उजागर कर दिया है।