पामगढ़ में हाई टेंशन तार पर चढ़कर पागल युवक का सर्कस, बार-बार जा रहा एक से दूसरे टावर पर, मौके पर पुलिस पर मौजूद

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक युवक हाई टेंशन तार पर चढ़ गया है । लगभग 50-60 फीट ऊंचे टावर पर वह कभी इस तरफ तो कभी उसे तरफ आ जा रहा है| जिसे देखकर लोगों की धड़कनें बढ़ रही है| सूचना पर पहुंचे पुलिस ने युवक को उतारने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

 

दरअसल पामगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम रसौटा और मेऊ के बीच नाला के पास टावर गुजरी हुई है। इस हाईटेंशन तार में विद्युत का प्रवाह बन्द है| जिस पर एक पागल युवक आज सुबह से ही चढ़ गया है और एक टावर से दूसरे टावर की ओर बार-बार आना-जाना कर रहा है। जिओ का कब कपड़ा एक टावर पर है और वह फिलहाल अभी दूसरे टावर पर है जहां से वह वापस पहले वाले टावर पर जा रहा है जिसे देखकर लोगों की धड़कनें थमी हुई है वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है।

See also  छत्तीसगढ़-कबीरधाम के गांव से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, घूमते-घूमते पहुंच गई थीं लोरमी

 

घटना के सूचना के बाद मौके पर लोगो को भारी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि यह युवक राहौद के आसपास का है।