CM बोले- धरती को बचाने के लिए हमें जागना होगा

:इस साल मई-जून में भी पानी गिर रहा है, हमने प्राकृतिक संतुलन को समाप्त कर दिया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अगर आज नहीं जागे, तो यह धरती आने वाली पीढ़ियों के रहने लायक नहीं बचेगी। उन्होंने कहा, जिन खतरों का विश्व जिक्र कर रहा है, उसे हमारे ऋषि पहले ही कह चुके हैं। हमारी संस्कृति में भी कहा गया है कि प्राणियों में भी चेतना है। भारत ने हजारों साल पहले यह विचार किया है कि प्रकृति का शोषण नहीं करो, उसका दोहन करो।
भोपाल के रवींद्र भवन में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘मिशन लाइफ’ पर केंद्रित ‘यूथ फॉर लाइफ’ में CM ने कहा, आज मनुष्य अंधा हो चुका है। हम सभी भागीदार हैं, जो कई संकटों का सामना कर रहे हैं। इस साल बारिश भी बंद नहीं हुई है। अप्रैल, मई, जून में पानी गिर रहा है। हमने पूरे प्राकृतिक संतुलन को समाप्त कर दिया है। आज विश्व पर्यावरण दिवस पर कहना चाहूंगा कि अगर हम सभी एक पेड़ लगाएं, तो मध्यप्रदेश में 9 करोड़ पेड़ तो ऐसे ही लग जाएंगे।
CM ने कहा, इन चीजों को अपनाकर बदलें आदतें…
कम से कम जन्मदिन पर पेड़ लगाएं।
बिजली और पानी बचाएं।
सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज बंद कीजिए।

See also  मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या राज परिवार के मुखिया को दी श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *