बलौदाबाजार हिंसा में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद पंकज (गोल्डी) मरैय्या को गिरफ्तार कर किया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है|
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा बलौदाबाजार नगर में घटित तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया| आज दिनांक 14.08.2024 को पुलिस द्वारा बलौदाबाजार निवासी पंकज उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया गया| अब तक बलौदाबाजार में तोड़फोड़ एवं आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले कुल 178 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है| आरोपी – पंकज उर्फ गोल्डी मरैया उम्र 27 साल निवासी आजाद चौक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली का रहने वाला है|