छत्तीसगढ़ में फिर पैर पसारने लगा कोरोना, संक्रमितों की संख्या बढकर हुई 28, देखें कहा-कहा

एक बार फिर कोरोना देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में पैर पसारने लगे हैं. प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 28 हो गई है. सोमवार को प्रदेश में 5 कोरोना एक्टिव मरीज मिले हैं. कांकेर में भी फिर से कोरोना पॉजिटिव का खाता खुल गया है. यहां 3 कोरोना मरीज मिले हैं. वहीं दुर्ग और बिलासपुर में एक-एक कोरोना मरीजों की पहचान हुई है.

दुर्ग में 6, रायपुर में 10, बिलासपुर में 7, महासमुंद में 1, मुंगेली में 1, कांकेर में तीन एक्टिव मरीज मिले हैं.

See also  Big Breaking : छत्तीसगढ़ में आज फिर कोरोना से 11 की मौत, मरीज की संख्या 1.90 लाख पार