देव आनंद के काला कोट पहनने पर कोर्ट ने लगाया था बैन, जाने क्या था कारण 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर आए भी हैं और गए भी हैं लेकिन देव आनंद की तरह कोई भी लीजेंडरी एक्टर नहीं आया है. देव आनंद साहब ने अपने टैलेंट से तकरीबन 6 दशकों तक लोगों के दिलों पर राज किया.

देवानंद की एक्टिंग से लेकर डायलॉग तक का हर कोई दीवाना हो जाता था. देव आनंद के डायलॉग डिलीवरी जैसा कोई भी एक्टर इंडस्ट्री में अभी तक नहीं आया है. उनका जादू फैंस के सिर चढ़कर बोलता था और बता दें कि वह अपने जमाने के फैशन आइकन माने जाते थे. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे.
[metaslider id=152463]

देव आनंद ने अपने वक्त पर काले कोट को लेकर काफी ज्यादा लाइमलाइट बटोरी. दरअसल आपको बता दें कि काला कोट पहनकर जब देव आनंद पब्लिक प्लेस में पहुंचने तो लोग उनकी एक झलक के दीवाने हो जाते. देवानंद के काला कोट और वाइट शर्ट इतना ज्यादा पॉपुलर हो चुका था कि हर कोई उन्हीं के जैसे लुक को कॉपी करने लगा था. लेकिन उनके लुक को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा था. बताया तो यह भी जाता है कि देव आनंद जब पब्लिक प्लेस में काला कोट पहन कर जाते थे तो लड़कियां दीवानी हो जाया करती थी. इतना ही नहीं अपनी छत से कूदने तक को भी वह तैयार हो जाया करती थी.

See also  आयुष्मान खुराना ने बताया क्यों है ‘थामा’ की रिलीज उनके लिए खास

देव आनंद के लिए लोगों में इतनी ज्यादा दीवानगी थी. इसी के चलते कोर्ट ने पहली बार किसी एक्टर के ड्रेसिंग सेंस के मामले में दखलंदाजी की. कोर्ट ने देव आनंद की पब्लिक प्लेस में काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया. एक्टर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 1946 में ‘हम एक हैं’ फिल्म से की थी. लेकिन यह फिल्म कुछ खास कमर नहीं दिखा पाई और बाद में साल 1948 में देवानंद की फिल्म ‘जिद्दी’ आई. यह फिल्म काफी ज्यादा हिट चली गई थी और देव आनंद इस फिल्म से स्टार बन गए थे. अपने हुनर के बलबूते पर उन्होंने तकरीबन 6 दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया