Johar36garh (Web Desk) | दीपिका क्षेत्र के गरुड़ नगर कॉलोनी के बगल में स्थित आर्यन कोल् की वाशरी मे कोयला लोडिंग के लिए पहुँची एक ट्रेलर में सोमवार की सुबह 11 बजे एकाएक आग लग गई। ट्रेलर 4 नंबर लोडिंग पॉइंट में कोयला लोड करने पहुँची थी । अभी कोयला आधा ही लोड हो पाया था कि ट्रेलर के पहिये के हिस्से में एकाएक आग लग गई ।देखते ही देखते आग डीजल टैंक तक जा पहुँची।और ट्रेलर धू धू कर जलने लगी। इस घटना के बाद वाशरी परिसर में हड़कंप मच गया। तत्काल एस ई सी एल की दमकल मौके पर पहुँचकर आग बुझाने की कवायद शुरू की गईप। 2 घंटे की मसक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।घटना की जानकारी मिलते ही दीपका पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी।आग कैसे लगी ये अब तक नही पता चल पाया है । पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना कर रहीं है।इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।