कोरबा : CRPF जवान ने बीच सड़क पत्नी और ससुर पर चलाई गोली, ससुर की मौत, पत्नी गंभीर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा प्रवास के दौरान भिलाईबाजार क्षेत्र में गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति की मौत और दूसरे के घायल होने की खबर ने प्रशासन को सकते में डाल दिया। पुलिस ने हमलावर सीएएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली चलाकर ससुर की जान ले ली। निशाने पर पत्नी भी थी जो नाजुक स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराई गई है।

हरदीबाजार पुलिस थाना के अंतर्गत छिंदपुर मुख्य मार्ग पर यह घटना आज सुबह हुई। खबर में बताया गया कि शेषराम बिंझवार के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया। वह छत्तीसगढ़ सशस्त्र वाहिनी कोरबा में पदस्थ हैं। मध्य क्षेत्र आविासी विकास प्राधिकरण की कोरबा में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों विधायकों के शामिल होने के मद्देनजर प्रशासन ने जमकर तैयारी की। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया गया और पुलिस के साथ-साथ आम्र्स फोर्स व नगर सेना को भी तैनात किया गया।

See also  देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ ने पाया स्थान, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा

 

इसी कड़ी में सीएएफ जवान बिंझवार की ड्यूटी भी लगाई गई। जो जानकारी मिली है उसमें कहा गया है कि सीएम वीआईपी ड्यूटी करने के आदेश के अंतर्गत बिंझवार ने सुबह मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई लेकिन कुछ ही देर बाद वहां से अपनी बाइक पर छिंदपुर के लिए रवाना हो गया। इस दौरान उसके द्वारा नियोजित तरीके से अपने ससुर पर रिवाल्वर से गोली चला दी। छिंदपुर नदी पुल के पास ही इस घटना को कारित किया गया जिसमें सीने पर गोली लगने से ससुर की मौत हो गई। बताया गया कि ससुर के साथ आरोपी की पत्नी भी मौजूद थी, जिसे भी निशाने पर लिया गया। घटना में वह भी बुरी तरह से घायल हो गई। नाजुक स्थिति में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

इससे पहले घटना की खबर होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हरदीबाजार पुलिस का स्टाफ भी यहां पर पहुंच गया था। जब तक वे आरोपी के ससुर को उठाकर अस्पताल ले जाते, उसमें जीवन की कोई संभावनाएं नहीं बची थी। अब तक की जानकारी में बताया गया कि कुछ दिनों से घरेलू कलह को लेकर आरोपी परेशान था और शायद इसी वजह से उसके द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।

See also  पामगढ़ विधायक ने दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेटरों का किया सम्मान

 

घटनाक्रम के कारण इलाके का माहौल अशांत होने के साथ-साथ शोकमय है। क्षेत्र के लोगों की सहज प्रतिक्रिया रही कि कलह के साथ विवाद कहां नहीं होते लेकिन इस तरह से खूनी संघर्ष करना इसका कोई हल नहीं हो सकता। हरदीबाजार पुलिस ने इस मामले को लेकर आरोपी सीएएफ जवान शेषराम बिंझवार को हत्या की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।