छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को मारी गोली

JJohar36garh News|छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। जवान ने एके 47 रायफ़ल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की है। जवान को तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया था। वहीं गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार जवान तमिलनाडु का निवासी है। वह मोदकपाल स्थित कैम्प में पदस्थ था। वहीं बीती रात अज्ञात कारणों से खुद को गोली मारकर सुसाइड की कोशिश की। डीआईजी सीआरपीएफ कोमल सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। बताया कि जवान की हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। वहीं अभी तक आत्महत्या की कोशिश के बारे में नहीं पता चल पाया है।

See also  छत्तीसगढ़ में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित, देखें किन जिलों के है मरीज