डभरा के किसानो ने किया चक्काजाम, धान खरीदी केन्द्र की जगह परिवर्तन के विरोध

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरतुंगा के किसानों ने धान खरीदी केंद्र के स्थानांतरण को लेकर देवरघटा के बीच सड़क पर चक्काजाम कर दिया। किसान मांग कर रहे है कि धान खरीदी केंद्र को पुराने जगह देवरघटा में फिर से लाया जाए। किसानो ने डभरा एसडीएम और तहसीलदार सहित थाने में लिखित सूचना दी और कहा कि यदि तीन दिवस के भीतर पुराने जगह देवरघटा पर धन खरीदी नहीं की जाती है तो हम उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। दरसअल किसानो का कहना है कि बहुत सालो से देवरघटा में धान खरीदी केन्द्र स्थापित है। इस केंद्र कुसमुल मे स्थानांतरित करने की वहज क्या है। जानबुझकर हम किसानो को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। इनका कहना है कि कुछ लोगों की साजिश की वजह से इसे ले जाकर कुशमुल में स्थापित कर दिया गया है। जो नियम के बिल्कुल विरुद्ध हैं। हमे बे वजह अठ से दस किलोमीटर जाना पड़ेगा वहीं कुछ दिन पहले ही स्थानांतरित हुए जगह को फिर से उस जगह करने को लेकर पहले ही ज्ञापन दिया गया था।

See also  मोबाइल चोरी के शक में नाबालिग को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पिटाई, बचने कूदा तीसरी मंज़िल से, गंभीर