दलदल में फंसने की वजह से हाथी के बच्चे की मौत

Johar36garh (Web Desk)| धमतरी माडमसिल्ली के जंगल में हाथी के बच्चे की मौत हो गई है। दलदल में फंसने की वजह से हाथी के बच्चे की मौत हुई है। केरेगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत उरपुट्टी गांव में जंगल में ये हादसा हुआ है। दरअसल 21 हाथियों का दल भटक कर गरियाबंद जिला से धमतरी पहुंच गया था। इसी दल के एक नन्हे हाथी की मौत हो गई है।

वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। डीएफओ अमिताभ बाजपेयी ने नन्हे हाथी की मौत की पुष्टि की है।

See also  भाजपा सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन