दलित छात्र द्वारा मटकी छूने पर मिली मौत की सजा, मारे इतने थप्पड़ की कान की नस तक फट गई

राजस्थान में एक दलित छात्र द्वारा मटकी छूना उसकी मौत का कारण बन गया। मटकी छूने पर शिक्षक ने इतना पीटा की उसकी मौत हो गई। घटना जालौर जिले की है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है। एसपी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। बच्चे का अहमदाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। घटना जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की है।

जानकारी के अनुसार  20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल ने पानी की मटका को छू लिया था। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद शिक्षक छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि बच्चे के कान की नस फट गई। उसकी हालत गंभीर हो गई। अहमदाबाद के अस्पताल में इलाक के लिए भर्ती कराया गया था। 

जालोर के एस पी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि मर्डर और एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लिया है। मटकी वाली बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्कूल के अन्य टीचर्स जो एससी हैं उन्होंने इस बात की पुष्टि की है। स्कूल में पानी की एक बड़ी टंकी है, जिसमें नल लगा हुआ है। सभी लोग उसी से पानी पीते हैं।जालौर पुलिस का कहना है कि उक्त घटना के संबंध में थाना सायला में प्रकरण पंजीबद्ध कर सीओ जालौर द्वारा जांच की जा रही है।

See also  DU के संविदा कर्मचारियों को मिला EPF का तोहफा, EC ने दी मंजूरी

जिला पुलिस अधीक्षक और सीओ जालौर द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई है। आरोपी शिक्षक को दस्तयाब किया गया है। मौके पर शांति है। जालौर पुलिस का कहना है कि उक्त घटना के संबंध में थाना सायला में प्रकरण पंजीबद्ध कर सीओ जालौर द्वारा जांच की जा रही है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक और सीओ जालौर द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई है। आरोपी शिक्षक को दस्तयाब किया गया है। मौके पर शांति है। 

बच्चे के पिता देवाराम का आरोप है कि पिटाई के बाद इंद्र की तबीयत खराब होने लगी तो उसे जालोर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले गए। यहां से उसी दिन उदयपुर रेफर कर दिया गया था। यहां भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो कुछ दिनों बाद अहमदाबाद ले गए थे। इस बीच शनिवार दोपहर इलाज के दौरान बच्चों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पिटाई के दौरान बच्चे के कान की नस फट गई थी। शनिवार को बच्चे की मौत के बाद शनिवार शाम टीचर छैल सिंह को सायला पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पिता का आरोप है कि थप्पड़ मारने के बाद बेटे की स्थिति गंभीर हो गई थी।

See also  मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड अभियान के संबंध में ली बैठक