10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं की तारीख जारी, देखें गाइडलाइन में क्या लिखा है

इस साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब जाकर खत्म हो गया है। परीक्षआ तारीखों का ऐलान पहले ही हो चुका है जिसके बाद आज प्रैक्टिकल डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही परीक्षा को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।

सीबीएसई द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक 10वीं और 12वीं कक्षाओं के विद्यार्थियों लिए प्रैक्टिकल परीक्षा, इंटर्नल एसेसमेंट और प्रोजेक्ट वर्क 1 जनवरी 2023 से आयोजित किया जाएंगी। हालांकि विषयवार कार्यक्रम संबंधित स्कूल जारी करेंगे। अधिसूचना में स्कूलों के साथ-साथ छात्रों के लिए जरूरी निर्देश दिये गये हैं जो कि प्रायोगिक परीक्षाओं, परियोजना कार्य और आंतरिक मूल्यांकन के लिए अनिवार्य होंगे।

जारी की गई गाइडलाइन में ये साफ साफ लिखा गया है कि छात्र जिस विषय का प्रैक्टिकल एग्जाम देने वाले हैं, उसके सिलेबस के बारे में उनके साथ- साथ उनके अभिभावकों को भी जानकारी होनी चाहिए। स्कूल प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जो भी कार्यक्रम तय करेगा, छात्रों को उसी हिसाब से तैयारी करनी होगी और उसी दिन स्कूल में उपस्थित होगा। अगर कोई छात्र किसी भी कारणवश अनुपस्थित होता है तो ऐसे में उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए छात्र अपने स्कूलों में जाकर संपर्क कर सकते हैं। (Agency)

See also  दिल्ली-NCR में भारी बारिश, उमस से मिली राहत