हांसी में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने बस के आगे छलांग लगा दी। काली देवी चौक से बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे 60 वर्षीय देवी सिंह सामने से आ रही हरियाणा रोडवेज बस के आगे कूद गए। बस उन्हें कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उनके हाथ में बेटी की शादी के कार्ड थे।
घायल अवस्था में देवी सिंह को तुरंत नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान गांव पुट्ठी मंगल निवासी देवी सिंह (60) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, देवी सिंह अपनी बेटी की 11 मार्च को होने वाली शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे। इस घटना के बाद परिवार में गहरा शोक छा गया है और शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली
सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। गांव पुट्ठी के सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि देवी सिंह का परिवार सामाजिक रूप से खुशहाल माना जाता है। देवी सिंह द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विभिन्न पहलुओं से पड़ताल जारी है।
पिता देवी सिंह अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे अचानक रोडवेज बस के आगे कूद कर आत्महत्या कर लिया l
बेटी की शादी 11 मार्च को थी हरियाणा के हिसार में पट्टी निवासी देवी सिंह अपनी बेटी की शादी में होने वाले खर्च से काफी मानसिक तनाव में थे l
फिलहाल पुलिस ने… pic.twitter.com/jrdD2GbiY1
— Shailesh Verma (@shaileshvermasp) March 2, 2026