जांजगीर जिला के नरियरा गांव स्थित केएसके पॉवर प्लांट के परिसर में एक और कर्मचारी की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली| प्लांट परिसर में सुसाइड की यह तीसरी घटना है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है|
जानकारी के मुताबिक मुलमुला थाना क्षेत्र के चाम्पा क्षेत्र के चोरिया गांव निवासी धनेश्वर साहू, अकलतरा के जवाहरपारा में रहकर नरियरा के केएसके पॉवर प्लांट में पॉवरमेक ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। आज प्लांट परिसर के ESP-2 के टॉप में 32 फीट की ऊंचाई पर धनेश्वर साहू का शव फांसी पर लटका मिला है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर रही है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल युवक ने फांसी क्यों लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।