Janjgir : बेदर्दी से हत्या कर तालाब में फेंकी लाश, बिगड़ा गाँव का माहौल, छावनी में बदला पूरा गाँव, 7 संदेही हिरासत में

जांजगीर जिला के नवागढ़ में युवक की लाश मिलने के बाद हत्या की आशंका में गाँव में आक्रोश पनप गया| गाँव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया| गाँव पूरा छावनी में बदल गया था| इस बीच हत्या में शामिल 7 संदेहियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है| जिसमें 2 महिला भी शामिल है|

दरअसल मंगलवार को मृतक रामेश्वर दिगस्कर मंगलवार की रात अपनी बेटी का जन्मदिन घर में मनाया जिसके बाद वह अपने मित्र अशोक दिलवाला प्रदीप किरण और रवि किरण के साथ टहलने के लिए निकला वह तालाब के पास बैठे थे| इसी दौरान तालाब में गांव के ही कुछ लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ आए जिसके बाद तीनों दोस्त वहां से भागने में कामयाब हो गए जबकि रामेश्वर वहां से भाग नहीं पाया और आज सुबह उसकी लाश प्लास्टिक के बोरे से लिपटी हुई तालाब में तैरती हुई मिली। यह बात गाँव में आग की तरह फ़ैल गई| देखते ही देखते गाँव में तनाव का माहौल गरमाने लगा| सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने इसकी सूचना आला अधिकारीयों को दी|

See also  जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है:नितिन नबीन

गाँव में किसी अनहोनी को देखते हुए भारी पुलिस भेजा गया| परिजनों ने यादव परिवार पर हत्या का संदेह जता रहे थे| मृतक के साथ उस रात तालाब के पास गए दोस्तों ने भी इन्ही लोगों की ओर इशारा किया| जिससे परिवार के लोग हत्या करने का संदेह को लेकर आक्रोशित हो गए| इसी बीच गाँव में कही से सूचना मिली की 3 आरोपियों ने जांजगीर कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है| जिसके बाद गाँव का माहौल और गरमा गया| पुलिस ने गाँव में विशेष बल तैनात किए| कड़ी सुरक्षा के बीच संदेही परिवार के 4 और लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई| जिसमें 2 महिला भी शामिल हैं|

शरीर में मिले मार के निशान

मृतक की लाश को तालाब से निकालने के बाद परीक्षण किया तो पता चला की पुरे शरीर पर चोट के निशान थे| साथ ही सिर पर भी किसी भारी वस्तु से मारने के चोट के निशान थे| संभवतः इसी चोट के बाद युवक की मौत हुई होगी| फ़िलहाल इसकी पुष्टी पोस्टमार्डम के हो जाएंगी|

See also  तालाब में मिली बुजुर्ग महिला की तैरती लाश , जाँच में जुटी पुलिस 

दुसरे तालाब में मिली लाश

मृतक के दोस्तों ने बताया की जिस तालाब के पास वे लोग थे| उस तालाब से दूर एक अन्य तालाब में मृतक की लाश मिली है| साथ तालाब के किनारे घसीटने के निशान भी मिले है| जबकि मृतक का चप्पल भी वही पर बिखरा हुआ मिला है| इससे आशंका जताई जा रही है की यहाँ पर हत्या करने के बाद दूसरे तालाब में शव को फेंका गया है|

मछली चोरी के संदेह में हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने 3 दोस्तों के साथ रात में तालाब किनारे बैठे थे| तालाब के कुछ दूर में ही संदेही यादव परिवार का घर है|  आशंका जताई जा रही है की देर रात  तालाब के पास हलचल को देकर परिवार वालों उन्हें पकड़ने को दौडाएं, जिस पर 3 दोस्त अशोक, प्रदीप और रवि वहाँ से भागने में सफल हो गए| जबकि मृतक उनके पकड़ में आ गया|

https://johar36garh.com/chhattisgarh-news/dead-body-found-in-the-pond-of-father-who-went-for-a-walk-at-night-after-celebrating-daughters-birthday-suspected-of-murder/