Pamgarh : रेड मारने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, थाना प्रभारी, एएसआई और आरक्षक जख्मी, गांव छावनी में तब्दील

जांजगीर-चांपा के पामगढ़ में अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर दर्जनभर शराब माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया है। इसमें पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, ASI शिव चंद्रा और आरक्षक राजेश कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी को पामगढ़ अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया।
घटना सुबह 10 से 11 बजे की है | DSP हेडक्वार्टर निकोलस खलखो के नेतृत्व में थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, ASI शिव चन्द्रा समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी सेमरिया गांव के सबरियाडेरा में रेड कार्यवाही के लिए गए थे। यहां पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को हिरासत में ले लिया और उसे पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर आ रहे थे। DSP निकोलस खलखो टीम के साथ चार पहिया वाहन में आरोपी महिला को लेकर आगे बढ़ गए थे, जबकि थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, ASI शिव चन्द्रा टीम के साथ बाइक से आ रहे थे,

See also  बस्तर में 94 साल बाद सबसे भारी बारिश, जनजीवन ठप, बचाव में जुटीं टीमें

वे गांव के बाहर पहुंचे थे की बड़ी संख्या में ग्रामीण बाइक से उनका पीछा करते पहुंच गए | वे उनको ओवर टेक करते हुए सामने से बाइक अड़ा दिए, जिसके बाद हाथ में रखे लाठी-डण्डे और रॉड से हमला कर दिए | जिससे पामगढ़ थाना प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे, ASI शिव चंद्रा और आरक्षक राजेश कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आरोपियों की संख्या दर्जनभर से अधिक बताई जा रही है | तीनों को पामगढ़ में प्राथमिक इलाज देने के बाद थाना प्रभारी और ASI को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

इधर घटना के बाद एडिशनल एसपी अनिल सोनी पुलिस फोर्स के साथ पामगढ़ के सेमरिया गांव पहुंचे हैं। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया है। लेकिन पूरे गांव में सन्नटा पसरा था | गांव में कोई भी नहीं मिला | सभी घरों में ताला लटका था | फ़िलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है | एसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

See also  एसडीएम सभाकक्ष में भाजपा प्रत्याशी के कहा हम गोंड गंवार नहीं, भड़के आदिवासी समुदाय, थाना में शिकायत