प्रेम विवाह के बाद माँगा दहेज़, नहीं लाने पर युवती की बेरहमी से हत्या कर जला दिया शव 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दहेज के मामले में विवाहिता की हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के गोसाई टोला गांव की है. जहां तीन महीने पहले प्रेम विवाह हुआ था. शादी में बाद बाइक नहीं देने पर दहेज लोभी ससुरालवालों ने विवाहिता की हत्या कर दी. इसके बाद शव को जला दिया. मृतका की पहचान रजनी कुमारी के रूप में हुई है. मृतका की मां उर्मिला देवी ने पारू थाने में दामाद श्रवन कुमार समेत 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.

मृतका की मां ने पुलिस को बताया की उसकी बेटी रजनी से गोसाई टोला गांव नीवासी श्रवण कुमार ने प्रेम-प्रसंग कर शादी की थी. यह शादी अक्टूबर 2023 में गोसाई टोला के रहने वाले श्रवण कुमार से हुई थी. शादी के बाद ससुराल में उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था. मृतका की मां ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब बेटी को लेने गए तो श्रवण के पिता राज किशोर पासवान ने नहीं आने दिया.

See also  अमेरिका की चेतावनी का असर? भारत ने रोकी रूसी तेल की सरकारी खरीद

बेटी के ससुरालवालों ने दो लाख नगद एवं एक बाइक की मांग करने लगे. बेटी की ससुराल वालो की मांग पर उपहार स्वरूप दो लाख नगद दे दिया. इसके बाद भी ससुरालवाले लगातार बाइक की डिमांड करने लगे. बाइक नहीं देने पर बेटी की जमकर पिटाई की गई. इसी बीच आरोपियों ने पुत्री को हत्या कर शव को जला कर कहीं दफना दिया. इस बीच लोगों में अफवाह फैला दिया की श्रवण पत्नी के साथ बाहर घूमने गया है.

19 जनवरी को ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली की बेटी की हत्या कर शव को जला दिया गया है. पारू थानेदार पुरुषोत्तम यादव ने बताया की मृतका की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने कहा कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है