पामगढ़ विधायक ने दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेटरों का किया सम्मान

JJohar36garh News| जांजगीर जिला पामगढ़ के दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेटरों का पामगढ़ विधायक श्रीमती इन्दु बंजारे ने श्रीफल व साल से सम्मानित किया| दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेटरों ने कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल जीत कर जिले का गौरव बढ़ाया था|  इन सभी क्रिकेटरों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था| सम्मान समारोह का आयोजन विश्राम गृह किया गया था| जिसमें सभी क्रिकेटर शामिल हुए|

आपको बता दे की कोरबा में आयोजित जिला स्तरीय दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट मैच कराया गया जिसमें जांजगीर चांपा रायपुर कोरबा के टीम ने भाग लिया था कोरबा को 74 रनों से हराकर जांजगीर-चांपा  प्रथम स्थान हासिल किया गया  फाइनल मुकाबला कोरबा और जांजगीर के बीच 12 ओवरों का खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए जांजगीर-चांपा की टीम ने 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया जवाब में कोरबा की टीम 119 रन ही बना सका जिसमें जांजगीर के बल्लेबाज ओपनर धनंजय यादव  का 105 रन नाबाद जिसकी बदौलत धनंजय को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था |

See also  रायपुर के दो साइकिलिस्ट पहुंचे दुनिया की सबसे ऊंची Umling La, तय किया 19024 फीट का रोमांचक सफर